पनकी,कानपुर।दिनांक 04.02.2026 को थाना पनकी में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी महोदय द्वारा अर्दली रूम आयोजित किया गया। अर्दली रूम के दौरान लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔶 प्रमुख निर्देश/कार्यवाही।
अकारण लंबित विवेचनाओं के शीघ्र विधिक निस्तारण तथा विवेचना की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष बल दिया गया।
विवेचना के दौरान भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को अनिवार्य रूप से समाहित करने के निर्देश दिए गए।
अपराधियों के नियमित सत्यापन, सतत निगरानी एवं आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
हिस्ट्रीशीटर एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए समय-समय पर उनका भौतिक सत्यापन किए जाने पर विशेष जोर दिया गया।
क्षेत्र में स्थित शराब ठेकों को चेक कर नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।
देखे फोटो।





