हिंदू सम्मेलन में धर्म, संस्कृति और एकता पर जोर

0
31

कानपुर। पनकी क्षेत्र सरायमीता के अटल पार्क में रविवार को हिंदू सम्मेलन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि संजय पाल भारत मात्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया। पाल कहा कि यह सम्मेलन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज की सेवा और एकता का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू हम सब एक सेवा, एक महान यज्ञ का भाव ही हमें संगठित करता है और समाज को नई दिशा देता है। मुख्य वक्ता सुधा सिंह ने संगठन के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी संस्कृति और सेवा भाव में निहित है। जब हम सब मिलकर सेवा को धर्म मानते हैं तो समाज में सद्भाव, सहयोग और संगठन की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे धर्म और संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ समाज की सेवा में भी आगे आएं। वक्ताओं ने बताया कि हिन्दुत्व जीवन जीने की समग्र पद्धति है। इस अवसर पर मोहित सिंह, संजय कुमार, प्रशांत पाल, कुलदीप, आलोक, आदित्य, विवेक, शुभम, आकाश आदि मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here