2 सगे भाइयों की गृहस्थी जलकर राख, ग्रामीणों के साथ फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर पाया काबू

0
23

संवाददाता,घाटमपुर।तहसील के इटर्रा गांव में शनिवार देर शाम अफरा-तफरी मच गई, जब तालाब के पास निर्मित दो सगे भाइयों के घरों में अचानक आग लग गई।आग की चपेट से सुनील कुमार व उमेश कुमार पुत्रगण सोनेलाल कुशवाहा के घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवारों के अनुसार घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर व अन्य जरूरी सामान जल कर राख हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने बाल्टियों और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक दोनों भाइयों के घरों में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था।

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि वे पुनः अपने जीवन को सुव्यवस्थित कर सकें ग्रामीणों द्वारा भी प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री व मुआवजा की मांग गई है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here