धरमंगदपुर खेल महोत्सव में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

0
30

संवाददाता,घाटमपुर। ब्लॉक के अग्रणी गांव धरमंगदपुर में बीते कई वर्षों से राज्यस्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा है वर्ष 2026 की वालीबाल प्रतियोगिता 31जनवरी शुक्रवार को ग्राम प्रधान रिंकल सचान की अध्यक्षता में आयोजित हुई! प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया साथ ही सचान ने प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रथम दिवस में 6 टीमों करनाल हरियाणा,आजमगढ़, काशी विद्यापीठ,वाराणसी, स्पार्टन दिल्ली, मालवीय ट्रेडर्स भोपाल,राजस्थान क्लब ने लीग मैच खेला गया प्रतियोगिता सुपर लीग मैच से संपन्न हुई अंकों के आधार पर टॉप दो टीमों का फाइनल मुकाबला एक फ़रवरी शनिवार को अंत में खेला जाएगा! जिसके बाद विजेता टीम ट्रॉफी के साथ 21 हजार का नकद पुरस्कार उप विजेता टीम को उप विजेता ट्रॉफी के साथ 11 हज़ार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा! प्रतियोगिता में पहुंचे आलोक सचान चेयर मैंन होटल यमुना वैली, आलोक सचान लाफिंग बुद्धा एकेडमी, वेद व्रत सचान महामंत्री भाजपा, प्रतीक सचान गौसेवा बोर्ड सचिव उ.प्र.,धर्मेंद्र सचान उर्फ छोट्टन बाबू प्रबंधक एकलब्य इंटर कालेज एवं पशु बाजार सजेती, सहित तमाम लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया धरमंगदपुर खेल महोत्सव में खचाखच भरे स्टेडियम में नेशनल रैफरी की भूमिका में दिलीप वर्मा, देवेंद्र यादव राजेंद्र बहादुर सिंह ने सही निर्णायक भूमिका निभाकर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का दिल जीत लिया! खेल महोत्सव में पहुंचे सभी अतिथियों का धरमंगदपुर खेल महोत्सव के आयोजकों ने भोजन से लेकर जलपान की व्यवस्था की गई जिसे खेल प्रतियोगिता में पहुंचे सभी दर्शकों द्वारा सराहना की गई।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here