ऊषा पापुलर इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न

0
41

सरसौल,कानपुर।महाराजपुर विधानसभा स्थित ऊषा पापुलर इंटर कॉलेज, बौसर में सोमवार को गणतंत्र दिवस का समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत अंगवस्त्र पहनाकर किया गया। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत एवं आकर्षक झांकियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज से पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब विराट के सचिव गोपाल शुक्ला ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी हमारे देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन हमें उन वीर शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और संविधान के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। पर्वतारोही अंकित मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास में शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें जिम्मेदार और सशक्त नागरिक बनाना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री विनोद शर्मा जी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। हमें सभी को अपने देश के विकास के लिए कुछ न कुछ करने का संकल्प लेना चाहिए।
विद्यालय के प्रधानाचार् वी.पी. विद्यार्थी जी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
समारोह के अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा उन्हें देश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वी पी विद्यार्थी ,एस एस प्रजापति , विपिन तिवारी , विजय सैनी , प्रांजुल कुमार, रविन्द्र शुक्ला जी, हरिओम , प्रखर कुमार, अविनाश कुमार, अक्षय कुमार, संस्कार सविता, निखिल साहू, स्वप्निल विद्यार्थी, मुस्कान प्रजापति, शालिनी कुशवाहा, प्रियांशी , सौम्या कुशवाहा , बी डी सी सनी , समाज सेवी जसवंत कुमार , बी डी सी डा० आर बी कुशवाहा सहित छात्र छात्राओं, कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here