दीपक उपाध्याय अध्यक्ष और कमल किशोर गौड़ महामंत्री बने

0
24

कानपुर। आर्डिनेंस फैक्ट्री इम्पलॉईस यूनियन का वार्षिक चुनाव बीएमएस कार्यालय अर्मापुर इस्टेट कानपुर (निकट पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय) रविवार संपन्न हुआ। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के संयुक्त मंत्री योगेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में वार्षिक चुनाव विधान के अनुसार संपन्न हुआ, इसमें अध्यक्ष दीपक उपाध्याय और महामंत्री कमल किशोर गौड़ को महामंत्री चुना गया। पुनः निर्वाचित अध्यक्ष दीपक ने शीर्ष नेतत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि आयुध निर्माणी में हर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। चुनाव में संरक्षक अजय पाल, उपाध्यक्ष जागतारन सिंह, राजू सिंह, वरुण मिश्रा, चंद्र शेखर, अरविन्द सिंह एवं संयुक्त मंत्री सुनील राय, मेहर अनुराग वर्मा, दीपक चौहान, विनीत सिंह, संगठन मंत्री आफताब अहमद, सहसंगठन मंत्री प्रशांत द्विवेदी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, सहकोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, प्रचार मंत्री देवेश भाटिया, सह-प्रचारमंत्री कार्यालय मंत्री विजय सिंह, सह कार्यालय मंत्री आशीष सिंह, मेडिकल कमेटी में प्रभारी सुधारानी जी को चुना गया। समीर सिंह तथा महिला समेत सदस्यीय पदाधिकारियों और सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here