बंद मकान से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

0
46

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास तीन में बीती रात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आवास विकास तीन निवासी माया देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार रात घर पर मौजूद नहीं थी और मकान बंद था। इसी दौरान चोरों ने मकान का मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पड़ोसी ने सूचना दी दोपहर जब पीड़िता घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर थाना कल्याणपुर पुलिस ने मौके की जानकारी ली और पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी राजेन्द्रकान्त शुक्ला ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, फिर भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

देखे वीडियो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here