सरसौल ब्लॉक प्रमुख, प्रधान संघ अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम से की मुलाकातः लखनऊ में ब्रजेश पाठक से मिलकर विकास, स्वास्थ्य मुद्दों पर चर्चा

0
64

सरसौल,कानपुर। ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर और प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित सिंह ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरसौल क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान, ब्लॉक प्रमुख डॉ. तोमर और प्रधान संघ अध्यक्ष सिंह ने उपमुख्यमंत्री को सरसौल विकास खंड क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को क्षेत्र का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कानपुर दौरे पर आने के दौरान वे समय निकालकर सरसौल क्षेत्र का भ्रमण अवश्य करेंगे। डॉ. तोमर के द्वारा उपमुख्यमंत्री को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here