कानपुर।नौघड़ा स्थित प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी वीरेन्द्र गुलाटी के प्रतिष्ठान ‘सोनिया साड़ीज़’ के नवीन शोरूम हेतु आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर व पुत्र कार्तिक कपूर उपस्थित हुए वही विजय कपूर ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शोरूम की सफलता,समृद्धता और उत्तरोत्तर विकास के लिए मंगल कामनाएं कीं तथा गुलाटी परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान स्थानीय व्यापारिक क्षेत्र में न केवल रोजगार का सृजन करते हैं,बल्कि कानपुर की पारंपरिक वस्त्र पहचान को भी आगे बढ़ाते हैं। भूमि पूजन के उपरांत विजय कपूर ने नौघड़ा कपड़ा मार्केट में भ्रमण कर व्यवसायियों से संवाद किया और उनके आमंत्रण पर विभिन्न प्रतिष्ठानों का अवलोकन कर आतिथ्य और स्नेह स्वीकार किया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ प्रमुख रूप से विश्वनाथ गुप्ता बिस्सू,कार्तिक कपूर,सीताराम अग्रवाल,जितेन्द्र खन्ना,सुदेश चंदानी,गंगा नयन गुप्ता,अमित गुलाटी,प्रेम गुप्ता,अनिल जैन,सुभाष खन्ना,अन्नू गुप्ता,अनिल गुप्ता,कमल जी,त्रिलोचन सिंह,कवलजीत सिंह,रम्मू अग्रवाल,राजू गुलाटी,विश्वनाथ गुप्ता,किशन गुप्ता,अमित गुप्ता,संजय अग्रहरि,राजू गुप्ता,संजय मजोड़िया सहित नौघड़ा क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ व प्रतिष्ठित व्यापारीगण,समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




