अक्षरधाम मंदिर और गुरुकुलः पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्थल का निरीक्षण किया

0
99

सरसौल/कानपुर , महाराजपुर विकासखंड स्थित रूमा ड्योढ़ी घाट पर जम्दा आश्रम के समीप बीस एकड़ भूमि पर स्वामी नारायण संप्रदाय का अक्षरधाम मंदिर और गुरुकुल बनाने की योजना बनाई गई,मंगलवार सुबह 9:30 बजे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा इस प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ गुजरात के राजकोट स्थित बोचासनवासी श्री अक्षर स्वामी नारायण संस्था के महंत स्वामी राकेश, जम्दा आश्रम के महंत स्वामी रामदास, विपश्यना ध्यान केंद्र के ट्रस्टी अशोक साहू और अवधेश साहू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

विपश्यना ध्यान केंद्र के ट्रस्टी अशोक साहू ने बताया कि 12 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विपश्यना ध्यान केंद्र आए थे। उसी दौरान उनके मन में इस तरह के गुरुकुल के निर्माण की जिज्ञासा उत्पन्न हुई थी।
अक्षरधाम से जुड़ी यह संस्था दुनिया भर में कई मंदिरों के निर्माण के लिए जानी जाती है। मंदिर और गुरुकुल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

निरीक्षण के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इससे पहले सर्किट हाउस में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप ने उनका स्वागत किया


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here