ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की उत्तर प्रदेश स्टेट कमेटी की कार्यकारिणी सभा की बैठक संपन्न हुई

0
132

कानपुर।ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की उत्तर प्रदेश स्टेट कमेटी की कार्यकारिणी सभा की बैठक संरक्षक एच के अग्रवाल, चेयरमैन राजेश तिवारी, अध्यक्ष वी के माथुर की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी । सभा के प्रारंभ में बैंक कर्मचारी आंदोलन के महान योद्धा एच एल परवाना प्रभातकार , तारकेश्वर चक्रवती ,पी के मेनन,आर जे श्री धरना के चित्रो पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया । एसोसिएशन के महासचिव कामरेड एस के एस सेंगर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि यूपी कमेटी आज भी एकजुट होकर संगठन के कार्यों को गति प्रदान कर रही है उन्होंने कहा कि जिन बैंको में हमारे सदस्य नहीं हैं उन बैंकों में भी साथियों के शोषण के खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी और सफ़लता भी हासिल करी उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नीतिया लगातार बैंकों के हितों के खिलाफ काम कर रही है बैंको को विलय के नाम निजीकरण की साज़िश की जा रही है बैंको में अधिकारियों को संख्या लगातार घटायी जा रही है उन पर काम का दबाव बढ़ता जा रहा है अनेक अधिकारी आत्महत्या तक करने की कोशिश कर चुके हैं सरकार बैंको में ठेकेदारी प्रथा को एवं अप्रत्यक्ष रूप से निजिकरण मैं बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर सूर्यकांत सक्सेना,एस के एस सेंगर सुधीर सक्सेना, एसपी त्रिपाठी,गीतांजलि ,स्वप्निल त्रिपाठी, ,मनोज अग्निहोत्री, डॉक्टर केपी , रत्नाकर मिश्रा ,अमित अवस्थी ,अविनाश कुमार ,जेएस भदौरिया ,मोहम्मद शफीक खान, सर्वेश रघुवंशी ,पवन दीक्षित ,जीके सिंह ,राजन सिंह ,अमित खन्ना, नरेश कुमार नितिन सिंह ,आशीष यादव ,राजकुमार यादव, सिद्धार्थ सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here