खेल मैदान में ऑक्सफोर्ड की बेटियों ने दिखाया दम, जीता उपविजेता का खिताब

0
134

सरसौल,कानपुर।शनिवार आयोजित के.एस.एस खो-खो गर्ल्स प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महाराजपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन सेंट जोसेफ स्कूल, डिफेंस कॉलोनी, जाजमऊ में हुआ, जिसमें फाइनल मुकाबला ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल एवं यूपी किराना सेवा समिति स्कूल के बीच खेला गया। यूपी किराना सेवा समिति स्कूल की टीम विजेता रही।
ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय की कप्तान अदिति ने सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का खिताब अपने नाम किया, जबकि टीम की खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रबंधक आलोक शर्मा एवं प्रिंसिपल मनीष कुमार तिवारी ने छात्राओं और टीम की कोच भाविता वर्मा को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। छात्राओं को माल्यार्पण कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

विद्यालय पहुंचने पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षक और शिक्षिका अनुराधा दूबे, उत्कर्ष, संदीप, प्रिंस, रचना सहित अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here