संवाददाता,घाटमपुर। अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सजेती पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ चौकी प्रभारी कोरियां संजीव राजपूत पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे, तभी खास मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति ग्राम चपरेहटा के बाहर कोरियां-अमौली मार्ग पर दो संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ घूम रहे हैं
सूचना को संज्ञान में लेकर चौकी प्रभारी संजीव राजपूत ने थाना हाजा को सूचना देकर मौके पर पुलिसबल के साथ पहुंचे तो संदिग्ध युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूंछताँछ में दोनों ने अपना नाम दिलीप पुत्र स्व. उमेश निवासी ग्राम पांडेपुर डिघरूआ थाना चांदपुर जिला फतेहपुर दूसरे ने राजकुमार पुत्र पप्पू निवासी ग्राम बरनाव थाना घाटमपुर कानपुर नगर बताया।
सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि उन्होंने उक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल लखनऊ से चोरी की थी, जिसे घाटमपुर क्षेत्र में बेचने के उद्देश्य से लाए थे। मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन की जांच ऐप के माध्यम से की गई तो वाहन पिंकी निवासी जिल्हापुर बरवान कला काकोरी मोड़ लखनऊ के नाम पंजीकृत पाया गया। जांच में पता चला कि वाहन चोरी के संबंध में थाना काकोरी लखनऊ में मुकदमा अपराध संख्या 439/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज है।पूछताछ में अभियुक्तों ने यह भी बताया कि उन्होंने पूर्व में हरबसपुर से जुलाई माह के अंत में एक घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी की थीं, जिसके संबंध में थाना सजेती पर मुकदमा अपराध संख्या 291/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस दर्ज है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से1550 रुपये नकदी के साथ एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है! सजेती थाना इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि संदिग्धों पर विशेष नजर रखते हुए क्षेत्र में किसी भी तरीके से क्राइम को पनपने नहीं दिया जाएगा उन्हें सीधे जेल की सलाखों में पहुंचाया जाएगा!




