गंगा उत्सव के अंतर्गत स्वच्छता का संदेश दिया

0
100

कानपुर।नमामि गंगे के तत्वावधान में गंगा उत्सव के अवसर पर बिठूर के पथरघाट क्षेत्र में एक विशेष स्वच्छता अभियान (क्लीनिंग ड्राइव) का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था गंगा नदी की स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण और जनजागरण को प्रोत्साहित करना, ताकि समाज में लोगों में गंगा मैया के प्रति श्रद्धा और जिम्मेदारी की भावना जागृत हो सके। कार्यक्रम के अंतर्गत न केवल घाट क्षेत्र की सफाई की गई, बल्कि आसपास की गलियों की भी गंदगी को हटाया गया। मूर्तियों को एकत्रित कर उचित स्थान पर भव्य रूप से उनका विसर्जन किया गया। साथ ही नॉन नदी पुल क्षेत्र से एकत्र की गई मूर्तियों का भी विधिपूर्वक विसर्जन किया गया। इस अवसर पर प्लास्टिक फिशर टीम द्वारा संपूर्ण क्षेत्र से एकत्रित पॉलीथीन और प्लास्टिक अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर निस्तारण हेतु भेजा गया। गंगा उत्सव के तहत रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने गंगा संरक्षण के प्रति अपने विचारों को सृजनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला परियोजना अधिकारी शशांक शुक्ला ने कहा कि गंगा हमारी जीवनधारा है, इसकी स्वच्छता और संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता का सशक्त माध्यम हैं। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे तो गंगा फिर से निर्मल और अविरल बन सकती है। इस पूर्ण कार्यक्रम में नमामि गंगे टीम,रीवैम्प इंडिया फाउंडेशन,प्लास्टिक फिशर टीम,आचार्य कालिचरण, प्राचार्या सपना सिंह,श्रेया कुशवाहा एवं अन्य गणमान्य लोग अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here