नवनिर्मित ‘‘पारिवारिक मिलन केन्द्र’’ का भव्य शुभारम्भ हुआ

0
58

कानपुर।दादा नगर स्थित कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय परिसर में चेयरमैन विजय कपूर की प्रेरणा से नवनिर्मित ‘‘पारिवारिक मिलन केन्द्र’’ का शुभारम्भ कोआपरेटिव इस्टेट की सबसे छोटी युवा उद्यमी कु. दामिनी मिश्रा के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ कु. दामिनी मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ‘कोआपरेटिव इन्डस्ट्रियल इस्टेट यूथ विंग’ के सदस्य कार्तिक कपूर ने युवा उद्यमी कु. दामिनी मिश्रा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि कोआपरेटिव इस्टेट सदैव नवोदित उद्योगों और युवा उद्यमियों के नवाचार को प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि नवाचार केवल आविष्कार नहीं,बल्कि नए विचारों या तकनीकी प्रयोगों का व्यावहारिक कार्यान्वयन है,जो समाज और बाज़ार में सार्थक प्रभाव डालते हैं। इसी क्रम में दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र के नवोदित युवा उद्यमियों को संगठित कर कार्तिक कपूर के नेतृत्व में ‘‘कोआपरेटिव इन्डस्ट्रियल इस्टेट यूथ विंग’’ का गठन किया गया है,जिससे युवा उद्यमियों को दिशा,सहयोग और मंच प्राप्त हो सके। चेयरमैन विजय कपूर ने कु. दामिनी मिश्रा की सराहना करते हुए कहा कि कु. दामिनी के पिता दीपू मिश्रा का वर्ष 2020 में एवं माता ममता मिश्रा का 2023 में स्वर्गवास हो गया था। इस कठिन समय में इतनी कम उम्र में उन्होंने अपने उद्योग को सफलतापूर्वक संचालित कर उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने उन्हें साधुवाद दिया और आश्वासन दिया कि किसी भी समस्या या मार्गदर्शन की स्थिति में वे सदैव उनके साथ एक पिता के समान खड़े रहेंगे। उद्यमियों ने कोआपरेटिव इन्डस्ट्रियल इस्टेट यूथ विंग के गठन पर खुशी जाहिर की और विंग के सदस्यों, कार्तिक कपूर, सौम्या टकरू, अभिजीत सिंह,अभिषेक कपूर, आदित्य गुप्ता,अफजाल अहमद, अजय सिंह मन्नी,आकाश मेहदीरत्ता,अमन अग्रवाल,अमन सिंह,अंशुल अरोड़ा,अर्पित अवस्थी,आशीष गुप्ता,अतुल निगम,अविरल दुबे,आयुष कपूर, चिन्मय श्रीवास्तव,गौरव अग्रवाल,गौरव सेठी,गुलशन वाधवा,गुरसिख पनेसर,हिमांशु जैसवाल,प्रखर शर्मा,जतिन लखमानी,करन अरोड़ा,करन कनोडिया,करन वर्मा,रिषी अरोड़ा,कुश गुप्ता,मनी भाटिया, चिराग डंग,मनीष खत्री,मयंक मूलचंदानी,मयंक विज,मो. खालिद,निखिल खन्ना,अनीश कपूर,पवन गुप्ता,अंश कपूर, अंश मिश्रा,पुलकित सदाना, रजत गुप्ता,रिक्की सिंह,रिषभ जैन,रिषी अरोड़ा,रित्विक विज, रोहन सबलोक,समनदीप सिंह, संभव खंडेलवाल,संदीप अग्रवाल,शुभम,सोनू मोटवानी, सुमित अग्रवाल,विकास गुप्ता, विपुल ईसरानी,विपुल जैन, विवेक कुशवाहा आदि को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करी। इस अवसर पर चेयरमैन विजय कपूर,हरीश ईसरानी,दिनेश कुशवाहा,आर.पी. सिंह,अनिल मलिक,अरूण जैन,अरविन्द पिपरसेनिया,अशोक जुनेजा, अवधपाल सिंह,भारत पाल सिंह,भीम सेन,बॉबी कपूर, गोपाल सदाना,लक्ष्मण खिलवानी,पुनीत वोहरा,नरेश पंजाबी,प्रवीन विज,प्रेम राज, राजेन्द्र गुप्ता,राजेश कत्याल, शिव कुमार प्रजापति,श्यामलाल मूलचंदानी,सीताराम शुक्ला, सुभाष सिंह,सुशील मोहन टकरू सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here