पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म: बाथरूम में बेसुध पड़ी मिली मासूम

0
109

संवाददाता,घाटमपुर। में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटाना सामने आई है! सुबह बाथरूम के लिए उठी मां ने बेटी को बेसुध हालत में बाथरूम में पड़ा देखा तो शोर मचाया, शोर सुनकर पड़ोसी इकठ्ठा हो गए। परिजन मासूम को घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में मासूम को जिलास्पताल कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय मासूम घर के बाहर अपने परिजनों के साथ चारपाई पर सो रही थी, शनिवार सुबह मां बाथरूम करने के लिए उठी तो उनकी पांच वर्षीय मासूम बाथरूम के अंदर बेसुध खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी, मां ने शोर मचाया शोर सुनकर पड़ोसी इकठ्ठा हो गए। परिजन मासूम को आनन फानन घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव और इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने पड़ोसियों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
घटनास्थल सुरक्षित फोरेंसिक टीम जुटाएगी साक्ष्य
मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करने के साथ फोरेंसिक टीम को बुलाया है।
घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है,परिजन किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं! घटना की गहनता से जांच की जा रही है। दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here