संवादाता,घाटमपुर। विधायक सरोज कुरील ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंटकर मुख्यमंत्री को मां कुष्मांडा देवी का चित्र भेंटकर यहां की समस्याओं से अवगत कराया है, मुख्यमंत्री ने विधायक को जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मिलजुलकर सभी लोग अपना त्यौहार मनाएं! घाटमपुर सुरक्षित सीट से अपना दल(एस) की विधायक सरोज कुरील ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें मां कुष्मांडा देवी का चित्र भेंट किया है। उन्होंने घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा, मुख्यमंत्री ने उन्हें समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दीपावली के पर्व की शुभकामनाए देते हुए आपस में मिल जुलकर शांति पूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपके पास कोई भी मैसेज आए आप बिना पुष्टि के उस मैसेज को आगे बिल्कुल न बढ़ाएं। शरारती तत्व इसी बात का फायदा उठाकर आपके द्वारा फॉरवर्ड किया गया मैसेज समाज में विवाद कर सकता है। इसलिए त्यौहार अपने परिवार के साथ मनाएं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे मैसेज को आगे फॉरवर्ड न करें। साथ ही दीपोत्सव त्यौहार को शांति पूर्ण ढंग से मनाएं।
देखे फोटो।





