सरसौल/कानपुर।नरवल तहसील क्षेत्र की सभी गौशालाओं में गोवर्धन और गोपूजन कार्यक्रम शासन के निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया। कानपुर नगर जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में, उपजिलाधिकारी नरवल ने स्वयं इस पूरे कार्यक्रम का लगातार पर्यवेक्षण किया।
इसी कड़ी में, नरवल तहसील के अंतर्गत वृहद गौशाला सरसौल में उपजिलाधिकारी ने उपस्थित होकर गो पूजन और गोवर्धन पूजा संपन्न कराई। इस कार्यक्रम में स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी, स्थानीय निवासी और ग्राम प्रधान सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया।
सभी गौशालाओं में गोवर्धन पूजन कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों से गोवंश संरक्षण में सक्रिय रूप से सहभागी बनने की अपील भी की गई।
देखे फोटो।





