सरसौल,कानपुर। विकासखंड स्थित,सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण श्रीमान जिलाधिकारी के द्वारा किया गया, इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका में दर्ज दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने इन दोनों कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने और उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
ओपीडी पर्ची काउंटर पर कोई भी कर्मचारी मौजूद न होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
एक्स-रे की औसत संख्या प्रतिदिन आठ से दस पाई गई, जिसे जिलाधिकारी ने संदिग्ध माना। उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
आयुष चिकित्सक की तैनाती के बावजूद आयुष दवाओं की अनुपलब्धता को जिलाधिकारी ने गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए




