मिशन शक्ति की जानकारी देते महिला दरोगा नेहा बोली -कोई परेशान करे तो पुलिस को सूचना दें,छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी

0
59

संवाददाता,घाटमपुर। थाना परिसर में शुक्रवार दोपहर महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हें स्वालंबी होने के बारे में बताया घाटमपुर थाने में तैनात महिला दरोगा नेहा ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया कहा कि यदि रास्ते मे कोई उन्हें आने जाने में परेशान करता हो तो वह वूमेन पॉवर 1090 पर फोनकर उसकी जानकारी दे सकती है। इससे उन्हें पुलिस शोहदों पर कार्रवाई करेगी। महिला कांस्टेबल रीमा यादव ने बताया कि अब महिलाएं लड़को से कम नही है। आज महिलाएं भी हवाई जहाज उड़ा रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि छात्राओं को महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत उनके अधिकारों की जानकारी दी गई है। साथ ही कहा है,कि आने जाने में कोई परेशान करे तो पुलिस को सूचना दे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here