मैथा,कानपुर देहात।पी डी ए एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संयोजक अशोक यादव के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से सैफई मे मुलाकात की। प्रदेश सचिव रामचंद्र यादव ने बताया की पी डी ए एसोसिएशन द्वारा जौनपुर मे १६ नवंबर क़ो होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के लिए शिवपाल सिंह क़ो आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर शिशुपाल सिंह,राम चंद्र सिंह प्रदेश सचिव ए के सिंह, सत्येंद्र यादव, पंकज यादव, प्रदीप यादव, संजय यादव, पुष्पेंद्र, राम शिरोमणि आदि लोग मौजूद रहे।




