सरसौल,कानपुर। विकासखंड के भदासा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवक मंगल दल, भदासा द्वारा क्षेत्रीय युवा अधिकारी निधि पांडे के निर्देशन और दल के अध्यक्ष हिमांशु कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस गोष्ठी में बच्चों को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान आने वाली समस्याओं से निपटने और जान-माल की सुरक्षा के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को प्राकृतिक आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। ऐसे आयोजनों से समुदाय में आपदा प्रबंधन की समझ विकसित होती है और लोग आपदा की स्थिति में अपनी सुरक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो पाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल के लिए युवक मंगल दल और क्षेत्रीय युवा अधिकारी निधि पांडेय का आभार व्यक्त किया।




