डिस्को डांडिया नाइट 2025 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ

0
97

कानपुर।सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल आजाद नगर में पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक उत्साह का शानदार संगम प्रस्तुत करते हुए ‘डिस्को डांडिया नाइट 2025 का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडे के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई वही विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग डांडिया एवं गरबा नृत्य प्रस्तुतियां गरबा प्रतियोगिता आजाद नगर एवं नारामऊ शाखाओं के बीच प्रतिस्पर्धा डांस ग्रुप प्रतियोगिता लाइव ढोल,डीजे और गरबा से संध्या और भी उत्साहपूर्ण बनी फूड,शॉपिंग एवं गेम स्टॉल्स का विशेष आयोजन पिछले वर्ष की सफलता को देखते हुए इस वर्ष भी कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय परंपरा, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को सशक्त बनाना है कार्यक्रम के संचालन में विद्यालय परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा सुशील कुमार अग्रवाल (अध्यक्ष),देवांग त्याल (उपाध्यक्ष), ताशु कौशिक (निर्देशक), ईशू कौशिक (सहायक निदेशक), दीप्ति गोयल (प्रधानाचार्या) और मनीषा मोइस (उप-प्रधानाचार्या) विद्यालय परिसर रोशनी एवं पारंपरिक और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा कार्यक्रम में अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर उल्लासपूर्वक भाग लिया गरबा प्रतियोगिता सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल आजाद नगर एवं नारामऊ शाखाओं के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई साथ ही रंगारंग डांडिया एवं डांस ग्रुप प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया लाइव ढोल और डीजे गरबा ने संध्या को और भी ऊर्जावान बना दिया फूड,शॉपिंग एवं गेम स्टॉल्स का आकर्षक आयोजन रहा जिससे सभी प्रतिभागियों और अभिभावकों के लिए यह शाम यादगार बनी उपाध्यक्ष देवांग त्याल ने कहा हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में परंपरा और आधुनिकता का सामंजस्य विकसित करता है ‘डिस्को डांडिया नाइट’ एक ऐसा मंच है जहां वे अपनी प्रतिभा,जोश और सांस्कृतिक संवेदनाओं को पूरी तरह व्यक्त कर सकते हैं कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम का समापन सामूहिक नृत्य और सम्मान समारोह के साथ हुआ जिसने इस रंगारंग शाम को और भी यादगार बना दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here