राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष बने लखन सिंह

0
160

फतेहपुर, । फतेहपुर के चर्चित राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं राष्ट्रप्रेमी लखन सिंह सेंगर को राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू ने जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिले के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा साबित होगी क्योंकि श्री सेंगर हमेशा से खेल जगत के माध्यम से युवाओं को अग्रणी रूप से प्रोत्साहित करते रहे हैं। श्री सेंगर न केवल खेल क्षेत्र में अपनी पहचान रखते हैं, बल्कि धर्मप्रेमी और राष्ट्रभक्त व्यक्तित्व के रूप में भी जाने जाते हैं। वे जनपद के समस्त युवाओं के भविष्य पर गहन चिंतन करते हुए उन्हें सही दिशा प्रदान करने में सदैव तत्पर रहते हैं। उनकी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय हनुमान दल ने शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के रूप

नवमनोनीत जिलाध्यक्ष लखन सिंह।

में श्री सेंगर ने देश स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं जो युवा पीढ़ी के लिए आदर्श हैं। जिले में उनकी यह नई भूमिका खेल, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सेवा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित होगी। स्थानीय युवा समुदाय ने भी इस नियुक्ति का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे जिले में खेल गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिंदू ने बताया कि श्री सेंगर की नियुक्ति से संगठन का विस्तार होगा और जिले में युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी। संगठन सभी सदस्यों से अपील करता है कि वे श्री सेंगर के नेतृत्व में एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here