सरसौल,कानपुर। सरसौल विकासखंड स्थित श्रीमती राम कली इकबाल बहादुर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के कुल 267,मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए, जिससे वे डिजिटल शिक्षा से जुड़ सकें। कार्यक्रम में कानपुर नगर के जिलाधिकारी (DM) जितेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि थे, जबकि कानपुर नगर के पूर्व विधान परिषद सदस्य (Ex-MLC) लाल सिंह तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सरसौल की ब्लॉक प्रमुख डॉ.
विजय रत्ना तोमर ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और छात्रों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यार्थ विक्रम ने किया। अंत में, संस्था के प्रबंधक अरुण कुमार तोमर ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
यह वितरण समारोह क्षेत्र के युवाओं को तकनीक से जोड़कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस आयोजन में आकाश चौहान, अजय प्रताप सिंह, सोमेंद्र सिंह, अवधेश वर्मा, सप्पू सिंह, गिरीश शुक्ला, श्रीमती रश्मि, श्रीमती दिव्या शुक्ला, सुमित कुशवाहा, कमलेश त्रिवेदी, राहुल चौहान, अखिलेश अवस्थी और आशु सेंगर सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
देखे फोटो।





