सरसौल,कानपुर। विकास खंड सरसौल के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरचन्द्रखेड़ा के मजरा नौगवां स्थित मिलन केंद्र में चिकित्साधिकारी डा.उर्विश पाण्डेय के नेतृत्व में निःशुल्क चिकित्सा व स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प लगाया गया।जिसमें ग्राम पंचायत सहित अनेकों ग्राम इस समय बुखार की चपेट में है जिसमें मुख्यतः ग्राम पौहार व् सगुनपुर में सर्वाधिक लोग पीड़ित है।
विदित हो कि पूर्व के वर्षो में यहां कई ग्रामों में डेंगू का प्रकोप रहा है। जबकि स्थानीय लोगों ने मौजूदा स्थिति कि सूचना प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल एस उमेश शुक्ला को दिया तो उन्होंने सीएमओ कार्यालय एवं डीएमओ अरुण पटेल को इस समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद डीएमओ के निर्देश पर चिकित्सा अधीक्षक सरसौल डा.अविनाश यादव ने डा.अरुणेंद्र सिंह व डा.उर्विश पाण्डेय एवं लैब टेक्नीशियन राजीव कुमार तथा फार्मेसिस्ट सरोज कुमार आदि की टीम को गठित कर मौके पर भेजा गया।इस स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प में कुल 53 मरीज देखे गए जिनमें 40 मरीज बुखार के मिले जिनकी मलेरिया व् डेंगू कि जाँच भी मौके पर की गयी।
इसमें मुख्य रूप से प्रकाश मिश्रा, के के तिवारी,सुभाष पाण्डेय, अनुराग सिंह,वीरेंद्र दुबे,अमित शुक्ला,धीरू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।




