ई रिक्शा- लोडर की भिड़ंत लोडर में लदी भैंस भागा चालक, ई रिक्शा सवार चार लोग घायल, हालत गंभीर रेफर

0
116

संवाददाता,घाटमपुर। के पतारा कस्बे में ई रिक्शा से लोडर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ई रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर चारों को गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा निवासी तासीफ ने बताया कि वह ई रिक्शा लेकर पतारा कस्बे से तरगांव जा रहा थे जैसे ही वह घाटमपुर थाना क्षेत्र के अमरीपुर गांव के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने ई रिक्शा में टक्कर मार दीं। टक्कर इतनी जोरदार थी,कि ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ई रिक्शा सवार तिलसड़ा गांव निवासी 17 वर्षीय सिखा, 40 वर्षीय सिंकी, तरगांव निवासी 42 वर्षीय छोटे पाण्डेय घायल हो गए। हादसे के बाद भैंस लदी लोडर छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से पतारा सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में घायलों को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया है! घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिली थी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here