कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, टक्कर मारकर भागी कार का पीछा करके ऑटो चालक ने घेर कर पुलिस को सौंपा

0
101

संवाददाता,घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र गांव अज्योरी के पास हाइवे सड़क पर साइकिल सवार को कार से जोरदार टक्कर मारते हुए कार सहित चालक मौके से भाग निकला तभी पीछे से आ रहे ऑटो चालक ने पीछा करते 200 मीटर की दूरी पर कार के आगे ऑटो लगा कर कार को रोक लिया देखते देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची सजेती पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजकर, कार को कब्जे में ले लिया है! सजेती थाना क्षेत्र गांव मऊनखत निवासी 55 वर्षीय रामसनेही सजेती कस्बा बाजार से सब्जी व घरेलू सामान की खरीददारी करके साइकिल से वापस घर लौट रहा था तभी गांव अज्योरी के पास पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे रामसनेही गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने को घायल भेजा सीएचसी घाटमपुर जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान रामसनेही की मौत हो गई!
मृतक रामस्नेही की चार बेटियां एक बेटा है जिनमें सभी की शादी हो चुकी है! दुःखद घटना से पत्नी प्रेमा देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है!
सजेती इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि घायल को सीएचसी भेजा गया था जहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई! पंचायतनामा की कार्यवाही करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा!
तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

देखें फोटो।

कार को रोकता हुआ ऑटो चालक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here