थाना अरौल मिशन शक्ति जागरूकता टीम द्वारा ग्राम मकनपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीण महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई

0
136

बिल्हौर,कानपुर।कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 के तहत नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन के विषय में महिलाओं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 ,1076, 1098, 112, 181 आदि नंबरों की जानकारी दी गई तथा UPCOP ऐप से प्राप्त होने वाली जन सुविधाओं एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि) एवं महिला सशक्तिकरण अभियान व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं  जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई एवं थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के विषय में जानकारी देने के साथ साथ महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनके समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री जनार्दन सिंह यादव, चौकी इंचार्ज मकनपुर उप निरीक्षक विशाल शर्मा, महिला उप निरीक्षक प्रीतांजलि व महिला उपनिरीक्षक रिचा शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

देखे फोटो।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here