कानपुर के कॉलेज में 333 छात्रों को मिला डिजिटल साथी: विवेकानंद युवा डिजी शक्ति योजना के तहत बीए-बीएससी के विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट

0
141

सरसौल,कानपुर। महाराजपुर विकासखंड स्थित,सरसौल स्टेशन ब्रजलाल वर्मा मेमोरियल महाविद्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विवेकानंद युवा डिजी शक्ति योजना के अंतर्गत बीए और बीएससी के 333 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करने का कार्यक्रम किया गया,कार्यक्रम की शुरुआत सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना सिंह तोमर ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ मनाया गया।

डॉ. तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को डिजिटल युग से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को हर छात्र तक पहुंचाना है। उन्होंने छात्रों को तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित सिंह तोमर, महाविद्यालय अध्यक्ष अवधेश कुमार, प्रबंधक सतीश कुमार, अजय प्रताप सिंह, सपू सिंह, सत्यार्थ विक्रम और समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार ने ब्लॉक प्रमुख एवं अन्य गणमान्य लोगों का सम्मान किया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को डिजिटल शिक्षा के महत्व को समझने और उसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here