मेहनत और लगन ही मंजिल तक पहुंचने का रास्ता- आकांक्षा सिंह

0
157

कानपुर। अगर साहस ,लग्न और निष्ठा हो तो कोई भी आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। आज से इस युग में नारी शक्ति ने दिखा दिया है कि पुरुषों की बराबरी ही नहीं बल्कि वह पुरुषों की भांति अपनी वो जगह बना सकती है जिसके बारे में कभी सोचना भी संभव नहीं था। आज हम ऐसी ही एक नारी शक्ति की बात करेंगे जिन्होंने न सिर्फ चुनौतियों को पार किया बल्कि खुद को बुलंद कर वो स्थान बनाया जो एक मिसाल बन गई है। जी हां हम बात कर रहे कानपुर परिवहन विभाग में नियुक्त आरआई टेक्निकल के पद पर श्रीमती आकांक्षा सिंह पटेल जिन्होंने शुरुआती दौर में आने वाली कई कठिनाइयों को पार कर अपना एक मुकाम बनाया। इससे पूर्व आकांक्षा सिंह पटेल फतेहपुर में तैनात थी। फतेहपुर के बाद उन्हें कानपुर जनपद मिला जहां उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निष्ठा के दम पर इस पद को भी पार करते हुए उच्च पद को पाने में सफलता प्राप्त की। आपको बता दे की सरकार द्वारा पदोन्नति की लिस्ट जारी की जिसमें आकांक्षा सिंह पटेल को आर आई पद से पदोन्नति देते हुए एआरटीओ का पद दिया गया। उन्होंने अपने इस पद के प्राप्त होने पर बताया की यह उनकी मेहनत और लगन तथा अधिकारियों के सपोर्ट का नतीजा है कि वह आज इस मुकाम पर हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि अगर वह अपना इरादा, हौसला बुलंद रखें तो किसी भी पद को पाना कठिन नहीं होगा। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों को संदेश देते हुए कहा कि हौसला बनाए रखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें तो मंजिल जरूर मिलेगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here