संवाददाता,घाटमपुर। क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में नवरात्रि के पहले दिन माता के स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। हाथों में पूजा की थाली लिए जय माता दी का उद्घोष करते हुए भक्त माता के स्वरूप के दर्शन किए। यहां मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से हो रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल मंदिरों के बाहर तैनात किया गया है।
घाटमपुर के मां कुष्मांडा देवी मंदिर की दूर-दूर तक बड़ी मान्यता है, यहां दूर-दराज से भक्त पहुंचते हैं। मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा। बीच-बीच में पहुंचकर अधिकारी भी मंदिरों में सुरक्षा का जायजा लेते रहे हैं। नवरात्रि के प्रथम दिवस मां शैलपुत्री का दर्शन के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की सुबह से ही कतार लगी रही। दर्शन करने पहुंचे लालू सैनी, योगेश मिश्रा, पुतु पाण्डेय, गुड्डू पंडित, सत्यम चौहान सोनू सचान, विमल बाजपेई ने बताया कि मां की महिमा अपार है। जो भक्त सच्चे मन से मां के दर्शन करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं। इनका जन्म शैल यानि पत्थर से हुआ था, जिस कारण इन्हें शैलपुत्री नाम दिया गया। माता भक्तों की प्रार्थना सुनने बैल पर सवार होकर आती है। एक हाथ में कमल का पुष्प और दूसरे में त्रिशूल धारण करती हैं!
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने के लिए भक्त ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान ध्यान कर माता की चौकी स्थापित करें। उसमें गंगाजल का छिड़काव करने के बाद चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं। उस पर माता के सभी स्वरूपों को स्थापित करें। इसके बाद मां शैलपुत्री की वंदना करते हुए व्रत का संकल्प लें। सफेद रंग का पुष्प अर्पित करें। इसके बाद अक्षत और सिंदूर मां को अर्पित करें। मां शैलपुत्री को सफेद रंग का वस्त्र चढ़ाएं। गाय के घी से बने मिष्ठान का भोग लगाकर घी का दीपक जलाएं और मां की आरती उतारें।
घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव और ने बताया कि गुरुवार से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिरों में पुलिसबल के साथ पीएसी बल भी तैनात किया गया है। साथ ही कुछ पुलिसकर्मियों को सिविल पोशाक में भी लगाया गया है!
मां कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में पहुंचे घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने माता रानी के दर्शन किए है। इसके साथ उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया है। उन्होंने यहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को आने जाने वाले लोगों पर नजर रखने की बात कही है।
मंदिर परिसर में बना शिवलिंग शाम के समय में रोशनी से जगमगा उठा जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां भक्त शिवलिंग के साथ अपनी फोटो की सेल्फी ले रहे हैं।
देखे फोटो।





