पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
128

सरसौल,कानपुर।सरसौल विकासखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल में मरीजों को फल वितरित किए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया,ब्लॉक प्रमुख डॉ विजय रत्ना तोमर के द्वारा किया गया इस अवसर पर मरीजों को फल, जूस और मिठाई वितरित की गई,
कार्यक्रम के दौरान, ब्लॉक प्रमुख सरसौल डॉ. विजय रत्ना तोमर ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण महिला सशक्तिकरण और स्वस्थ परिवार के निर्माण पर केंद्रित है। डॉ. विजय रत्ना तोमर ने कहा कि जब नारी स्वस्थ होगी, तभी देश स्वस्थ होगा। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं से मुलाकात की गई। मरीजों को फल, जूस और मिष्ठान वितरित कर उनकी सेहत का ख्याल रखा गया

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से, अरुण कुमार तोमर (प्रधान संघ अध्यक्ष सरसौल), प्रकाश मिश्रा, अजय पाल, दीपू सिंह, जितेंद्र सिंह (पूर्व प्रधान), अभिषेक यादव, मुकीम, भानु यादव, देवराज पाल, अजय प्रताप सिंह, सप्पू सिंह, सुरेश विश्वकर्मा, राजन रावत, राहुल चौहान, सुमित कुशवाहा, सौरभ परिहार और अनुराग सिंह सहित कई अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here