सजेती के भदवारा में बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर भागा डीसीएम, दोनो की हुई दर्दनाक मौत

0
129

संवाददाता,घाटमपुर।सजेती में तेज रफ्तार डीसीएम बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची सजेती पुलिस ने परिजनो को समझाकर दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।बुधवार शाम 8 बजे सजेती थाना क्षेत्र के गांव भदवारा निवासी 38 वर्षीय सुघर पाल अपने साथी गांव निवासी 32 वर्षीय इरफान के साथ बाइक से जहानाबाद से देर शाम दोनों घर वापस लौट रहे थे, तभी भोगनीपुर चौडगरा मार्ग पर स्थित भदवारा गांव के चंदापुर मोड़ के पास पहुंचते ही घाटमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ दोनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि परिजनो को सूचना देने के साथ दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भोगनीपुर चौडगरा मार्ग पर स्थित भदवारा गांव के पास जाम लगाकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। जानकारी मिलते सजेती पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ दोनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुगल रोड पर लगभग एक घंटे यातयात प्रभावित रहा। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मुगल रोड पर यातयात बहाल कराया है।

देखे फोटो।

मृतक सुघर की फोटो फाइल।
मृतक इरफान की फोटो फाइल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here