घाटमपुर,कानपुर।भीतरगांव विकासखंड स्थित बी.आर.आर.डी. इंटर कॉलेज अकबरपुर बारवीय भीतरगांव में हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम युवाओं को हिंदी भाषा के महत्व और उसकी सुंदरता को समझने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है, यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत (माय भारत) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार कानपुर नगर की ओर से आयोजित कराया गया, इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता और गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
*कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
– *मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण*: कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण और माल्यार्पण से हुई।
– *भाषण प्रतियोगिता*: भाषण प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
– *विजेता प्रतिभागी*: शोफिया खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ज्योति को द्वितीय स्थान मिला और अलका यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
*कार्यक्रम में उपस्थित रहे,- * माय भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय से कानपुर से हिमांशु कुमार और सहायक अध्यापक अंकित कुशवाहा
सहायक अध्यापक हिमांशी, अरुण कुमार, अंशिका, पारुल, अर्चना, कपिल और विभिन्न युवा मंडल लोग उपस्थित रहे।
देखे फोटो।





