सजेती में अवैध कब्जे पर गरजा बुलडोजर,चक मार्ग कराया कब्जा मुक्त,सार्वजनिक मार्ग पर होटल मालिक व बिल्डर ने किया था कब्जा, एसडीएम सहित सजेती पुलिस बल मौके पर रहा मौजूद

0
139

संवाददाता,घाटमपुर।तहसील के सजेती थाना में प्रशासन ने सार्वजनिक मार्ग से अवैध कब्जा हटवाया गया है।थाना समाधान दिवस में मिली शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। रामपुर गांव के गाटा संख्या 333 पर होटल मालिक अशोक सिंह चंदेल और हमीरपुर के बिल्डर फैजान अली ने 1460 वर्गमीटर क्षेत्र में सीढ़ी और दीवार बना ली थी।उपजिलाधिकारी घाटमपुर की मौजूदगी में राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने कार्रवाई की। कब्जा मुक्त कराए गए रास्ते को ग्राम प्रधान को सौंप दिया गया है। इससे ग्रामीणों के लिए रास्ते का निर्माण संभव हो सकेगा। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने कब्जेदारों को कई बार चेतावनी दी थी। इसके बावजूद चेतावनी का असर न होने पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी और सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।ग्रामीणों ने रास्ता खुलने पर प्रशासन का आभार जताया।उपजिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग,आमजनमानस और किसानों के आवागमन का साधन है। किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति या बिल्डर का कब्जा कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here