व्यवस्था को धरातल पर लाने के लिए अथक प्रयास जरूरी,लोकोमोटिव में हेड ऑन जनरेशन (एचओजी) व्यवस्था लागू,7614.34 किलोमीटर ट्रैक पूरी तरह से विद्युतीकृत

0
92

कानपुर। इलेक्ट्रिक लोको शेड, कानपुर (ईएलएस/सीएनबी) के सभी 98 डब्ल्यूएपी-7 लोकोमोटिव्स में 100 फीसदी हेड ऑन जनरेशन (एचओजी) व्यवस्था लागू है। इससे उत्तर मध्य रेलवे के कुल 7614.34 ट्रैक किलोमीटर, जो कि पूरी तरह से विद्युतीकृत है, पर बिना किसी ट्रैक्शन परिवर्तन के शुरू से अंत तक इलेक्ट्रिक लोको संचालन संभव हो गया है।
वरिष्ठ मंडल वि० अभियंता (चलस्टाफ़) उत्तर मध्य रेलवे राहुल त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व तकनीक एंड ऑन जनरेशन पहले प्रचलित तकनीक एंड ऑन जनरेशन में ट्रेन के दोनों सिरों पर 02 पावर कारें लगाई जाती थीं। प्रत्येक पावर कार में 500 केवीए की डीज़ल जनरेटर मशीन होती थी, जो ट्रेन की लाइटिंग, एयर कंडीशनिंग तथा पेंट्री कार की विद्युत आवश्यकता को पूरा करती थी। वर्तमान तकनीक हेड ऑन जनरेशन में डब्ल्यूएपी-7 लोको में ही 500 केवीए के 02 पावर कन्वर्टर लगाए गए हैं। इससे ट्रेन की लाइटिंग, एयर कंडीशनिंग तथा पेंट्री कार की आवश्यकताओं की पूर्ति हो जाती है और अलग से पावर कार लगाने की ज़रूरत समाप्त हो जाती है। उन्होंने बताया कि इसके परिणाम स्वरूप एक पावर कार हटाकर एक अतिरिक्त यात्री कोच जोड़ा जा सका। इससे रेलवे को अतिरिक्त यात्री राजस्व प्राप्त होता है।।
*बचत और लाभ पर एक नजर*
डीज़ल की बचत एवं आर्थिक लाभ
एचओजी आधारित लोकोमोटिव से प्रतिवर्ष रू0 331.08 करोड़ की डीज़ल बचत होती है।

ऊर्जा तुलना (प्रति दिन 6400 यूनिट खपत मानकर)
योजना ऊर्जा लागत (रू/यूनिट) प्रतिदिन यूनिट प्रतिदिन लागत
ईओजी 25.64 6400 1,64,096
एचओजी 7.10 6400 45,440

➡ शुद्ध बचत प्रति दिन = रू 1,18,656
➡ प्रति वर्ष (300 दिन) प्रति लोको बचत = रू 3.56 करोड़
➡ 98 लोको हेतु कुल बचत = रू 331.08 करोड़

*कार्बन उत्सर्जन में बचत*
( डीज़ल जनरेटर द्वारा प्रति घंटे ईंधन खपत रू 50 लीटर
प्रति लीटर डीज़ल से सीओ2 उत्सर्जन रू 2.68 किलोग्राम
यदि 16 घंटे प्रतिदिन और 300 दिन प्रतिवर्ष मानें तो
एक लोको से बचाव = 643.2 टन सीओ2 98 लोको से कुल बचाव = 63,035 टन सीओ2 प्रति वर्ष
एनसीआर में डिवीज़नवार डीज़ल बचत (जुलाई माह)
1-प्रयागराज रू 5,46,292 लीटर
2-झाँसी रू 3,03,611 लीटर
-आगरा रू 97,306 लीटर
(कुल रू 9,47,209 लीटर)


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here