घाटमपुर में जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना अधूरी, पतारा ब्लॉक प्रमुख के साथ पहुंचे ग्राम प्रधानों ने शिकायत कर कहा, काम पूरा नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री आवास तक पैदल जाएंगे

0
105

संवाददाता,घाटमपुर।जल जीवन मिशन की शिकायत के लिए तहसील दिवस में पहुंचे पतारा ब्लॉक प्रमुख सहित ग्राम प्रधानों ने कानपुर जिलाधिकारी से शिकायत की है। जिलाधिकारी ने जल निगम के एक्सईएन को गांवों में अधूरे पड़े काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं! ग्राम प्रधानों ने कहा है, कि अगर काम नहीं हुआ तो वह मुख्यमंत्री आवास तक पैदल जाएंगे।घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतारा ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह ने प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष व हथेई ग्राम प्रधान रवि शंकर अग्निहोत्री के साथ पहुंचे आधा सैकड़ा प्रधानों ने तहसील दिवस में फरियादियों की समस्या सुन रहे कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को शिकायत पत्र देकर बताया कि पतारा ब्लॉक की लगभग 50 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराने के साथ हर घर नल योजना के तहत लोगों के घरों तक सड़कें खड़ंजा खुदवा दी गई और हर घर नल योजना के तहत कनेक्शन भी दे दिया गया। लेकिन लोगों के घरों तक पहुंची टोटियों से पानी नहीं निकल रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार जनसुनवाई पोर्टल पर की लेकिन समस्या का निस्तारण आज तक नहीं हुआ। उन्होंने कानपुर डीएम को बताया कि नमामि गंगे हर घर जल योजना के तहत सन्-2022 में विकास खण्ड पतारा की ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जिसमें ग्राम पंचायतों की नयी-नयी सड़कों खड़ंजों को जे०सी०बी० से खोद डाली थी, जिनकी मरम्मत का कार्य आज तक पूरा नही किया गया। बारिश होने से गांवों में कीचड भरा हुआ है। जगह-जगह पाइप लाइन बिछाने के लिये खोदे गये गढ्ढे खुले पडे हैं!जिससे मार्ग दुर्घटनाओं में कई लोग जख्मी हो चुके है। ग्राम प्रधानों ने कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायत दी परन्तु शासन प्रशासन ने अभी तक कोई सुनवाई नहीं की है! ग्राम प्रधानों का कहना है, कि यदि सफ्ताह के भीतर ग्राम पंचायतों में काम शुरू नहीं किया गया तो पतारा ब्लॉक के सभी प्रधान ब्लॉक प्रमुख सहित पतारा से मुख्यमंत्री आवास लखनऊ तक पैदल जाएंगे। वहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जल जीवन मिशन की अनियमिताओं की लिखित शिकायत करेंगे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here