घाटमपुर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर में 59 को मिले दिव्यांग प्रमाण पत्र, 55 का निःशुल्क हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

0
95

संवाददाता,घाटमपुर। तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आयोजित शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था।

शिविर में दिव्यांग बोर्ड के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 77 दिव्यांगजनों का परीक्षण किया। इनमें से 59 को तत्काल प्रमाण पत्र दिए गए। 15 लोगों को आगे की जांच के लिए रेफर किया गया है जब कि तीन आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं!
शिविर में कई योजनाओं का लाभ दिया गया। आठ दिव्यांगजनों का पंजीकरण पेंशन के लिए किया गया। 12 लोगों को सहायक उपकरण और एक व्यक्ति को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिए पंजीकृत किया गया। 13 लोगों के राशन कार्ड के लिए आवेदन भरे गए। 20 दिव्यांग जनों ने आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किए गए!जे एल रोहतगी अस्पताल, सर्वोदय नगर की टीम ने 55 दिव्यांगजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिलाधिकारी, डीसीपी दक्षिण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,उप जिलाधिकारी घाटमपुर,एसीपी घाटमपुर और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर में चिकित्सा, पूर्ति,राजस्व, दिव्यांगजन सशक्तिकरण और समाज कल्याण विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here