चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय में डॉ. विजय रत्ना तोमर का मनोनयन

0
45

सरसौल,कानपुर।सरसौल विकासखंड की ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर विजय रत्ना तोमर को उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने एक महत्वपूर्ण लेते हुए डॉ. विजय रत्ना तोमर को कृषक समिति महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान की गई।

डॉ. विजय रत्ना तोमर की नियुक्ति प्रदेश के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों की सर्वसम्मति से हुई है। यह नियुक्ति कृषि क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम है। इससे महिलाओं को कृषि क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

कृषक समिति महिला प्रकोष्ठ का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है। डॉ. तोमर के नेतृत्व में प्रकोष्ठ महिला किसानों को नए अवसर प्रदान करने की दिशा में काम करेगा। इस नियुक्ति से प्रदेश की महिला किसानों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here