संवाददाता,घाटमपुर। क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सजेती पुलिस ने खास मुखबिर सूचना से थाना क्षेत्र के जल्ला गांव निवासी गरीबदास को 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ उप निरीक्षक सालिकराम, कांस्टेबल सोनू चाहर, कांस्टेबल विष्णु कुमार ने गिरफ्तार कर मु.अ.सं. 300/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।




