कानपुर।पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आईआईटी कानपुर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कार्यक्रम स्थल, वीआईपी आगमन एवं निर्गमन मार्गों, पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता तथा आमजन की सुविधाओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात व सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर उपस्थित रहें।
देखे फोटो।





