संवाददाता,घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र गांव अज्योरी हाइवे सड़क पार करते समय युवक को घाटमपुर की जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी! जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर मौके पर पहुंची सजेती पुलिस ने घायल को भेजा सीएचसी घाटमपुर,
सजेती थाना क्षेत्र गांव अज्योरी निवासी हरिओम पुत्र नंदे उम्र लगभग 20 वर्ष सड़क पार करते समय घाटमपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी जिससे हरिओम गंभीर रूप घायल हो गया पुलिस ने घायल को भेजा सीएचसी घाटमपुर,” जहां घायल हरिओम की मौत हो गई है!पुलिस ने डंपर चालक को कब्जे में ले लिया है! मृतक अपने तीन भाइयों में अंकित, अंकुर,हरिओम सबसे छोटा जो कि अपने बड़े भाई अंकुर के साथ ट्रक चलाने के काम से जबलपुर गया था वहाँ से वापस लौटते समय सोमवार शाम साढ़े तीन बजे अज्योरी गांव में हाइवे किनारे सवारी से उतरकर सड़क पार कर घर जा रहा था तभी घाटमपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी जिससे हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर मौके पहुंची सजेती पुलिस ने घायल को भेजा सीएचसी घाटमपुर जहां इलाज के दौरान घायल हरिओम का डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया! हरिओम की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया! इंस्पेक्टर अवधेश कुमार प्रजापति ने बताया कि घायल घटना की सूचना पर घायल को फौरन सीएचसी घाटमपुर भेजा गया था जहां डाक्टरों इलाज के दौरान युवक ने दम तोड दिया है! शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है! तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




