सरसौल,कानपुर।सरसौल विकासखंड स्थित जूनियर स्कूल के खेल मैदान हाथीपुर में , राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में, मेरा युवा भारत (माय भारत) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार कानपुर के द्वारा कार्यक्रम के प्रथम चरण में मां सरस्वती की चित्र पर और मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर , दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का, आयोजन किया गया, जिसमें बालिका वर्ग,200 मी दौड़ और बालक वर्ग के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस प्रतियोगिता में विभिन्न युवा मंडल के लोगों ने प्रतिभाग किया, बालिका वर्ग में प्रथम , स्थान प्राप्त उमरा,द्वितीय स्थान प्राप्त निक्की, तृतीय स्थान प्रिया को प्राप्त हुआ, इन सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मेडल देकर सम्मानित किया गया, इसी क्रम में कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त विजेता टीम हाथीपुर बालकों को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, उपविजेता टीम को पुरस्कार में सिल्वर मेडल , प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, बीडीओ, निशांत राय द्वारा सभी को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के समापन में सभी को शपथ दिलाई गई, कि लोगों को खेल के प्रतिजागरूक करेंगे,और खेल फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे
कार्यक्रम में मुख्य रूप से, BDO निशांत राय, ग्राम प्रधान, मोनू सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सुशील वर्मा, पूर्व प्रधान नीरजकुमार, मेरा युवा भारत (माय भारत) से हिमांशु मिश्रा, प्रशांत दीक्षित, वंदना मिश्रा , वीना गुप्ता, अंशिका,पूजा मौर्य, आकांक्षा शुक्ला, ऋषभ गुप्ता,इत्यादि युवा मंडल के लोग उपस्थित रहे।
देखे फोटो।





