कानपुर। सरसौल विकासखंड क्षेत्र के 62 ग्राम पंचायतो के पंचायत सहायक पांच सूत्रीय और ग्राम रोजगार सेवकों ने छ: सूत्रीय अपनी मांगों को लेकर बुधवार दोपहर नरवल तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी को अपनी मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा और उच्चाधिकारियों से अपनी पंचायत सहायक और ग्राम रोजगार सेवकों के कार्य करने में होने वाली समस्याओं को बताया और कार्य के दौरान अगर किसी भी कर्मचारी कि दुर्घटना होती है तो उसके लिए इंसोरेंस अलाउंस कि मांग कि वही ज्ञापन देने के दौरान पंचायत सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों ने तहसील परिसर में अपनी मांगों को लेकर एक घंटे नारे बाजी कि जहां नर्वल कोतवाली का पुलिस प्रशासन कड़ी सुरक्षा के साथ मौजूद रहा
ज्ञापन देने के दौरान पंचायत सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा किए गए नारेबाजी को लेकर उप जिलाधिकारी नरवल ने नाराजगी जताई जिसको लेकर पंचायत सहायक और ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी इस गलती को स्वीकार किया। इस मौके पर उप जिला अधिकारी नरवल विवेक मिश्रा सरसौल विकासखंड अधिकारी निशांत राय,एडीओ पंचायत सहायक अशोक सचान एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।




