संवाददाता,घाटमपुर।सजेती पुलिस ने नकली दरोगा और फॉलवर को गिरफ्तार किया है। नकली दरोगा ने आसपास के पांच जिलों में लाखों की वसूली की है। वसूली की शिकायत पर पहुंची पुलिस कुछ देर दारोगा को समझ ही नहीं पाई। कि वह असली है,कि नकली पुलिस पुलिस की पूंछताँछ में 2019 बैच का दरोगा बताया और ट्रेनिंग सेंटर सीतापुर बताया जिस पर सजेती पुलिस 2019 बैच के के दरोगा ने ट्रेनर का नाम पूंछा को कि सही जवाब नहीं दे सका सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार से दरोगा ने अपनी तैनाती इटावा के फ्रेंड्स कालोनी बताया जिस पर थाना प्रभारी ने इटावा कि फ्रेंड्स कालोनी में बात की जिस पर आजाद सिंह नाम के दरोगा की कोई तैनाती नहीं होने की बात सामने आई! सजेती पुलिस ने युवक के पास से कूट रचित पुलिस आईडी कार्ड सहित फर्जी दस्तावेज मिले है,पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।
कौशांबी जिले के थाना पिपरी के दुर्गापुर गांव में रहने वाले आजाद सिंह जादौन की सजेती थाना क्षेत्र के डोहरु गांव निवासी जयवीर सिंह के यहां पर ससुराल है। 2023 में कानपुर पोस्टिंग बताकर दरोगा ने अपनी शादी कर ली। हकीकत सामने आने के बाद से पत्नी सहित ससुरलीजन सदमे में है। वह कुछ समझ नहीं पा रहे कि ये नकली दारोगा था। आजाद सिंह जादौन ने अपने साले सौरभ सिंह भदौरिया को अपना फॉलवर बना लिया था, इस दौरान वह उन्नाव में कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। उसने अपनी पोस्टिंग कानपुर के गंगाघाट चौकी और बादशाही नाका थाने में बताई थी, इसके बाद वह लगभग पांच सालों से उन्नाव, कानपुर, बांदा, हमीरपुर, इटावा समेत अन्य जनपदों में लाखों की वसूली कर चुका है। सजेती पुलिस की पूंछताँछ में सामने आया कि वह इन जनपदों के थाना क्षेत्रों में जाकर लोगों के यहां पर दबिश देता था, इसके बाद उन्हें उठाकर गांव के बाहर रुपए लेकर छोड़ देता था। पुलिस ने जीजा दरोगा और साले फॉलवर को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।
इतना ही नहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फर्जी दरोगा ने सजेती थाना क्षेत्र के अमौली, कोहरा सहित कई गांवों के युवाओं से पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की वसूली की है। दरोगा के फर्जी होने की जानकारी पर कुछ युवक सजेती थाने पहुंचे और नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए वसूलने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवाओं से तहरीर देने को कहा, जिसके बाद युवाओं ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है।
फर्जी दरोगा के पास से सजेती पुलिस ने एक पुलिस की वर्दी एक दर्जी गश्ती प्रपत्र सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं! पुलिस को दरोगा की पुलिस पूंछतांछ में साले सौरभ सिंह भदौरिया ने बताया कि जीजा आजाद सिंह जादौन ने उससे कई जगह पर रुपए लेने के लिए भेज दिया करते थे, वह किस बात के रुपए मंगवाते थे, इस बात की उसे जानकारी तक नहीं है। लगभग पांच जिलों में फर्जी दरोगा की पोस्टिंग होने की बात सामने आई है। इससे यह साफ हो गया है, कि नकली दरोगा बनकर युवक ने आसपास के पांच जिलों में लाखों रुपए की अवैध वसूली करता रहा है।
देखे फोटो।





