पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी मौत

0
106

संवाददाता,घाटमपुर।सजेती थाना क्षेत्र गांव अकबरपुर बीरबल में शनिवार को युवक ने अपने घर की छत पर कुंडे के सहारे फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली।गांव निवासी विदुर पुत्र पुत्र अशोक उम्र लगभग 30 वर्ष मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था! शनिवार को अपने सूने घर के कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के कपड़े के सहारे गला फंसा कर आत्म हत्या कर ली।घटना के समय मृतक की नानी गोरी मवेशियों को चराने गई थी पत्नी शीला लगभग 15 दिन पहले अपने दो बच्चों गोलू 7साल कुंदन 3 साल के साथ जिला हमीरपुर के गांव भोला के डेरा चली गई थी! पिता अशोक कुमार अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है! मृतक की नानी मवेशी चराकर जब वापस घर आई और जैसे ही अपने नाती को फांसी पर लटकते देख कर फफक कर जोर जोर से रोने लगी शोर सुनकर मुहल्ले के लोग इकठ्ठा हो गए पुलिस को सूचना दी! जानकारी के अनुसार मृतक विदुर की पत्नी शीला से काफी दिनों से आपसी विवाद चल रहा था चार दिन पहले पत्नी को लेने ससुराल गया था लेकिन पत्नी नहीं आई! शुक्रवार को भी ससुराल पत्नी को लेने गया था लेकिन पत्नी नहीं आई! जिसके वियोग के चलते फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी! सूचना पर मौके पहुंची सजेती पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जाँच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाने के साथ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।थाना सजेती इंस्पेक्टर अवधेश कुमार प्रजापति ने बताया कि सूचना मिली थी फॉरेंसिक टीम बुलाकर जॉच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है! आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देखे फोटो।

मृतक विदुर निषाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here