कान्हा का रूप धर इठलाए नौनिहाल..दी रंगारंग प्रस्तुतियां

0
68

कानपुर। अर्मापुर व्यायामसाला में मंगलवार बुधवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर प्रस्तुत देकर सभी का मनमोह लिया। मंच पर जब बच्चों ने श्रीकृष्ण की बांसुरी और राधा की सजी हुई पोशाक में प्रवेश किया, तो दर्शकों की तालियां गूंज उठीं। गीत-संगीत और नृत्य की छटा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके अलावा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों में एरिया प्रथम, आरती द्वितीय, यूनिक गुरप तृतीय, आयुषी और आराध्या ने अपनी अनोखी प्रस्तुति से मंच पर रंग बिखेर दिए। अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम और आस्था जागृत होती है। संयुक्त मंत्री राजेश यादव ने बच्चों से कहा कि वे अपने जीवन में किसी भी कार्य को करने से पूर्व उसकी भूमिका को बनाएं। उसी भूमिका के आधार पर कार्य को करें। कार्यक्रम में संयोजक उमाशंकर यादव, महामंत्री छबि लाल यादव, रविंद्र यादव, रवि, प्रदीप, कप्तान, जगदीश, संजीव, धनंजय, दीपक मौजूद रहे। मंच संचालन रामप्रताप कटिहार शर्मा ने किया।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here