राजकीय सम्मान के साथ पुलिसकर्मियों ने महिला दरोगा को दी श्रद्धांजलि,घर के सामने ग्राउंड मे बनाई समाधि

0
149

संवाददाता,घाटमपुर,कानपुर। के असधना गांव में महिला दरोगा के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। परिजनों ने घर के सामने ग्राउंड में महिला दरोगा ऋचा की समाधि बनाई है। महिला दरोगा के पार्थिव शरीर पर फूल माला अर्पित कर पुलिस कर्मियों और परिजनों ने ऋचा को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर सभी की आंखें नम थी।सजेती थाना क्षेत्र के असधना गांव निवासी 25 वर्षीय महिला दरोगा का मंगलवार को गाजियाबाद पुलिस लाइन गार्द, कानपुर पुलिस लाइन गार्द, राज्य पत्रित अधिकारी दिलीप कुमार एसीपी बाबूपुरवा थाना सजेती इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सहित थाना क्षेत्र की सभी चौकी प्रभारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान के साथ महिला दरोगा के पार्थिव शरीर पर फूल माला अर्पित कर नम आंखों से श्रंद्धाजलि अर्पित की,”इस दौरान मौके पर पहुंची विधायक सरोज कुरील, भीतरगांव ब्लॉक प्रमुख अशोक सचान, भाजपा नेता विजय सचान, सपा नेता राजू वर्मा ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए महिला दरोगा ऋचा सचान के पार्थिव शरीर को नम आंखों से श्रंद्धाजलि अर्पित की! इसके बाद परिजनों ने विधि विधान के साथ परिजनों ने घर के बाहर पास में खाली पड़े मैदान में समाधि बनाकर महिला दरोगा ऋचा सचान के पार्थिव शरीर को समाधि में बैठा दिया।

जानें क्या है, पूरा मामला

कानपुर नगर के घाटमपुर के असधना गांव निवासी 25 वर्षीय ऋचा सचान पुत्री रामबाबू सचान का सन् 2023 में यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति हुई थीं। ऋचा ने मेरठ पीटीएस में 13 मार्च 2023 से लेकर16 मार्च 2024 तक सब इंस्पेक्टर पद की ट्रेनिंग की। इसके बाद कविनगर थाने की शास्त्रीनगर चौकी पर उनकी पहली पोस्टिंग हुई! वह यहां अकेले ही रह रही थीं। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी।ऋचा रविवार देर रात करीब 2 बजे ड्यूटी पूरी करके बुलेट से अपने आवास पर जा रही थीं। तभी चौकी से 200 मीटर दूर कार्ट चौक पर अचानक कुत्ता सामने आ गया। टक्कर लगते ही ऋचा सड़क पर गिर गईं। पीछे से आ रही कार ने भी उनको टक्कर मार दी। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी, उनका पार्थिव शरीर सोमवार देर रात पैतृक गांव सजेती थानांतर्गत असधना गांव पहुंचा जहां मंगलवार सुबह घर के पास राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते हुए श्रंद्धाजलि अर्पित कर समाधि में बैठा कर अंतिम विदाई दी गई है। महिला दरोगा की अंतिम विदाई के दौरान विभागीय अधिकारियों सहित क्षेत्रीय विधायक, जनसेवक सहित परिजन व क्षेत्रीय जन सैलाब रहा मौजूद।

देखे फोटो।

मृतक महिला दरोगा ऋचा सचान


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here