बच्चों की देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोह लिया

0
129

कानपुर।अर्मापुर नारी कल्याण गर्ल स्कूल के तत्वाधान में भारत का 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत हर्षोल्लास के साथ स्कूल के प्रांगण में मनाया गया। इस अवसर पर एबीसी क्लासेस के बच्चों का जोश और जुनून देखते ही बनता था। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वहाँ मौजूद सभी दर्शकों, अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। इस समारोह में एबीसी क्लासेस डायरेक्टर अंकित भान ने छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में भी अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है। यह छात्रों के शारीरिक व मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाता हैं। उन्होंने छात्रों से अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए अभी से मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न फलों के रूप में सजे बच्चों की नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य वंदना ने अतिथियों को विद्यालय के दैनिक क्रियाकलापों की जानकारी दी। इस मौके पर ईशा रावत, वैष्णवी आदि रही।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here